Regular News Update

लखनऊ पुलिस को बड़ी कामयाबी: थार सवार लुटेरों के गैंग के 7 सदस्य गिरफ्तार, लिफ्ट देने के बहाने लूटते थे राहगीर।

Regular News Update - Published by: Admin Updated: February 8, 2026

Main News Image

लखनऊ: थार में लिफ्ट देकर लूटने वाले गिरोह के 7 सदस्य गिरफ्तार कानपुर रोड से एक ट्रक ड्राइवर को अगवा कर लूटने वाले गैंग का लखनऊ पुलिस ने खुलासा किया है। बदमाशों ने ड्राइवर को थार में लिफ्ट दी, फिर मारपीट कर सैरपुर के खेतों में फेंक दिया था। पुलिस ने इनके पास से ₹40,130 नगद, हथियार और वारदात में इस्तेमाल थार बरामद की है। पूछताछ में बदमाशों ने सरोजनीनगर और बीकेटी में भी ऐसी ही वारदातों को अंजाम देने की बात कबूली है।

ट्रक चालक को बनाया था निशाना

कानपुर के घाटमपुर निवासी हृदय नारायण ट्रक चालक हैं। 31 जनवरी को वह अमौसी स्थित एलपीजी गैस प्लांट से कानपुर जाने के लिए निकले थे। हाइडिल के पास सवारी का इंतजार कर रहे हृदय नारायण को काली थार सवार बदमाशों ने 100 रुपये में कानपुर छोड़ने का झांसा दिया। इसके बाद उसे अगवा कर हाथ-पैर बांध दिए और 60 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर मारपीट कर सैरपुर इलाके के आलू के खेत में फेंक दिया।

Latest Videos