Regular News Update

Border 2 Box Office Day 11:सनी पाजी के आगे पानी भरते नजर आए 'कबीर सिंह', बॉर्डर 2 ने 11 दिन में पार किया 300 करोड़ का वर्ल्डवाइड आंकड़ा।

Regular News Update - Published by: Admin Updated: February 3, 2026

Main News Image

बॉलीवुड के असली एक्शन स्टार सनी देओल ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि बॉक्स ऑफिस पर आज भी उनका सिक्का चलता है। उनकी फिल्म बॉर्डर 2 ने 11वें दिन के मंडे टेस्ट में शानदार प्रदर्शन किया है। दूसरे मंडे को फिल्म ने करीब ₹5.75 करोड़ का कलेक्शन किया, जिसके साथ ही फिल्म ने शाहिद कपूर की 'कबीर सिंह' (₹278.8 करोड़) के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है।

फिल्म का अब तक का कुल इंडिया कलेक्शन ₹281 करोड़ के पार पहुंच गया है, वहीं वर्ल्डवाइड लेवल पर फिल्म ₹380 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी है। फैंस के बीच देशभक्ति का ऐसा जुनून है कि वर्किंग डेज में भी थिएटर हाउसफुल नजर आ रहे हैं। अनुराग सिंह के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ की एक्टिंग को भी खूब सराहा जा रहा है।

Latest Videos